गुरुवार, 2 अप्रैल 2015

ओड़िआओँ शादिवाला अनोखा रस्म Handi dhuduka

आज से पाँचदिन पूर्व हमारे एक रिस्तेदार का विवाह संपन्न हुआ था । हमारे यहाँ विवाह पूर्व और बाद कई रस्मेँ होते है और ओड़िशा की संस्कृति एक तरह से उत्तरभारतीय दक्षिणभारतीय संस्कृति की समन्वय हि है । फिर भी कुछ विशेषताएँ जरुर देखने को मिलता है ।
==> ऐसा ही एक रस्म शादी के 4थे दिन किया जाता है जिसे ओड़िआ मेँ
‪#‎ HANDI_DHUDUKA‬
कहाजाता है ।
यह रस्म बिलकुल आसान है
शादी के ठिक 4थे दिन रात को
वर के घर मेँ वनाये गये वेदी पर इष्टदेव कि पूजार्चना के वाद घर मेँ रखेगये पुराने हाँडी (मिट्टी से बना बर्तन) और राख फेँक कर देवर-भाबी ,जीजा-जीजी तथा अन्य रिस्तेदार जिनसे मजाक मस्ती कियाजाता हो आपस मेँ यह खेल खेलते है ।
इस खेल मेँ अकसर लोग दुसरोँ के घर मेँ राख से बचने के लिये छुपते है ......खेल खत्म होने के बाद घर मेँ बनायेगये खास पकवान खा कर इस रस्म को आखरी अंजाम दिया जाता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें